गोविंद गोयल का अभिनंदन
शामली। हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 15 जी पास करके लौटे छात्र गोविंद गोयल का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। राजा राम पब्लिक स्कूल के कक्षा चार के छात्र गोविंद गोयल ने हैदराबाद में 25 नवंबर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 15 जी से पास किया। नाम अपने माता पिता के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु शर्मा, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटर नितिन अरविंद टंडन ने बालक गोविंद गोयल का अभिनंदन करते हुए उत्साहवर्धन किया।