जलालाबाद। गुरुद्वारे के सिख संगत ने शुक्रवार गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली। गुरुद्वारे में गुरू ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ किया गया। ज्ञानी बाबा अमनदीप सिंह द्वारा सुखमणी साहिब का पाठ किया। सुबह नगर में प्रभातफेरी निकालकर संगत को निहाल किया और गुरु घर के लंगर का प्रसाद वितरित किया गया। रागी जत्था ने गुरुवाणी कीर्तन से निहाल किया। कार्यक्रम में ज्ञानी बाबा अमनदीप सिंह, जत्थेदार बाबा अमन सिंह, सरदार राजकुमार, सरदार बलबीर सिंह, सरकार जल सिंह, सरदार दर्शन सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, भगवान रावड़ा आदि मौजूद रहे।