शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में हुई जीत का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। विभाग संयोजक निविश कुमार ने कहा कि यह राष्ट्रवाद की जीत है। दिल्ली प्रदेश कार्यक्रम सदस्य अनुज धानिया ने कहा कि देशद्रोही ताकतों को इस छात्रसंघ चुनाव के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस अवसर पर जिला संयोजक रीशू बंसल, सह संयोजक आदित्य, तहसील संयोजक मनीष, नगर सहमंत्री आकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।