फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशाप आयोजित कर बच्चों को कराया रोबोटिक्स का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सेंट आरसी स्कूल में रोबोटिक्स एजूकेशन को लेकर आयोजित वर्कशाप में छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स का ज्ञान कराया।
सोमवार को मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में रोबोटिक्स एजूकेशन की ओर छात्र-छात्राओं का रुझान बढ़ाने के लिए वर्कशाप आयोजित की गई। जिसमें नोएडा से आए विशेषज्ञ इंजीनियर गीतांश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बताया कि ब्रिटेन, जापान, अमेरिका जैसे विकसित देशों की तर्ज पर भारत में भी रोबोटिक्स को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। इसीलिए छोटे बच्चों को रोबोटिक्स के बारे में बताया जा रहा है। कम आयु में ही बच्चे ऐसी चीजों को जल्दी सीख पाते है। बच्चों को रोबोट्स में लगे सेंसर के बारे में बताया। स्कूल चेयरमैन अरविंद संगल ने बच्चों को बताया कि भारत एक प्रगतिशील देश है। ऐसे में बच्चों को रोबोटिक्स का ज्ञान बेहद जरूरी है और यह समय की मांग है। मौके पर प्रधानाचार्या मीनू संगल, डायरेक्टर आदित्य कुमार, अरविंद शर्मा, सुधांजलि, सुरक्षा, कनिका संगल, आशा, निशा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें