शामली। जैन कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। सभी कक्षाओं की छात्राओं ने पोस्टरों पर अपनी प्रतिभा उकेरी। प्रधानाचार्या रुचिता ढाका ने सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में शीबा, सोनिया, सायना, सोयना, मेघना, गुलशन, गार्गी रही। निर्णायक मंडल में मुन्नी सिंह, ममता, इंदू शर्मा रहीं।