कैराना। गांव मोहम्मदपुर राई निवासी सद्दाम विद्युत निगम में संविदाकर्मी लाइनमैन के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे सद्दाम शट डाउन लेकर गांव के ही मदरसे के पास विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। अचानक विद्युत सप्लाई आने के कारण सद्दाम को बिजली का तेज करंट लगा तथा वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन घायल को पहले शामली नर्सिंग होम ले गए जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया।