फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोडसमा में स्वास्थ्य विभाग ने कराया एंटी लार्वा का छिड़कांव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कराया एंटी लार्वा का छिड़काव
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर विनय कुमार के साथ ऊन क्षेत्र के गांव खोड़समा में पहुंची। टीम ने वहां पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों की जांच की और स्लाइड बनाई। इस दौरान 22 मरीजों की स्लाइड़ बनाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को दवाईयां वितरित की। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर विनय कुमार ने बताया कि जागरूकता जरुरी है। इस समय डेंगू माह मनाया जा रहा है। सभी लोग अपने घरों के आस-पास सफाई रखे और मच्छरों को पैदा ना होने दे। समय-समय पर नालियों में दवाई डालनी चाहिए और कही भी पानी नहीं रुकने देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें