जलालाबाद।
कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार सैनी ने गंगोह रोड चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने वाहनों के कागजात चेक किए। वहीं बिना हेलमेट पहने व तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के चालान काटते हुए जुर्माना वसूला। वहीं कारों को भी चेक किया। मौके पर चौकी प्रभारी पवन कुमार सैनी के साथ हेड कांस्टेबल रकम सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।