बाबरी। गांव बाबरी में बुटराड़ा बस अड्डे पर शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह साहिब कमेटी के लोगों के द्वारा छबील लगाई गई। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने मिलकर आने जाने वाले यात्री वाहनों को रोक रोक कर शरबत पिलवाया। मौके पर गुरुद्वारा ज्ञानी सुच्चासिंह जी, सरदार नेमसिंह, सोपालसिंह, शिवकांत लांबा,सरदार रोबिन सिंह, ज्ञानी ओमकार सिंह सराव आदि मौजूद रहे।