दांतों की जांच कर बचाव के उपाय बताए
शामली। बृहस्पतिवार को मानव अधिकार संगठन की ओर से शहर के धीमानपुरा स्थित लाइफ केयर हास्पिटल में दांतों के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र गोयल, डॉक्टर अजय चौधरी, मनोज मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में डॉक्टर शिव्या बत्रा ने लोगों को दांतों की सफाई, दांतों की नस का इलाज, मसाला भरना, दांतों की झनझनाहट, बत्तीसी लगना आदि की जांच कर मरीजों का उपचार के उपाय बताया। शिविर में करीब 50 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान रवि संगल, मनोज मित्तल, कपिल कुमार, राजीव गर्ग, एसके मित्तल, अतुल गोयल, अखिल गोयल, रूद्र बत्रा आदि मौजूद रहे।