फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी से झोलाछाप डाक्टरों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से मंगलवार को झोलाछापों के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान से हड़कंप मचा रहा। डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार की टीम ने कस्बा जलालाबाद में बंबा चौक, नया बाजार, काले वाले घाट और टंकी मोहल्ला में चेकिंग की। जांच के दौरान डाक्टर की दुकान चलाने वाले लोग डिग्री और लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इस पर डिप्टी सीएमओ ने जाकिर, शाबान और नरेश कुमार को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है, तो कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह सरिता और चांद के क्लिनिक पर भी टीम पहुंची, लेकिन वह अपनी दुकान के शटर बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें