फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पालन विभाग के संबंध में डीएम ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने पशुओं के अवैध कटान व आवारा पशुओं के संबंध में पशु पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अगर कोई रोड पर पशुओं को बांधता हैं तो उसको नगर के अधिकारियों के द्वारा नोटिस जारी किया जाए। चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानता तो उसके खिलाफ संबंधित निकाय कार्यवाई करें। पशु पालन विभाग डोर टू डोर पहुंच कर सर्वे करें। पशुओं का पंजीकरण कर उनके कान में टेग लगाकर पशुओं को एक नंबर दिया जाए। जैसे आवारा पशुओं को छोड़ने के मामले कम होंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोई पशुओं को छोड़ते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ भी पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में दो गौशाला हैं। शहर में आठ सौ क्षमता तथा जलालाबाद में 150 पशुओं की क्षमता निर्धारित हैं। इनमें शामली में 650 तथा जलालाबाद में 121 पशु मौजूद हैं। इस दौरान एसपी देवरंजन वर्मा, सीवीओ राजेश सैनी, पीड़ी ज्ञानेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें