फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग गांव में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। दोनों गांव के ग्रामीणों ने डाक्टरी परीक्षण करा एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव सल्फा निवासी बालेंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी किसान ने उसके खेत की मेढ़ काट ली। विरोध करने पर सोहनवीर ने अपने परिवार के कई लोगों के साथ मिलकर पीड़ित किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल किसान ने डाक्टरी परीक्षण कराते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के गांव इस्सोपुटील निवासी किसान प्रीतम ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका अपने भाई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को किसान प्रीतम खेत पर पहुंचा तो आरोप है कि आरोपी भाई ने पुत्र के साथ मिलकर किसान प्रीतम को लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें