कांधला (शामली)।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर गांव खंद्रावली के निकट एक कार अनियंत्रित पलट गई, जिससे कार सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए।
जिला बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी हाशिम इब्राहिम के साथ बृहस्पतिवार को शामली में शादी समारोह आया था। रात में बड़ौत लौटते समय जब वह गांव खंद्रावली के समीप पहुंचे तो उनकी कार असंतुलित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हे रेफर कर दिया गया। मामले में किसी प्रकार की कोई तहरीर शुक्रवार शाम तक नहीं दी गई थी।