उत्पीड़न रोकने की मांग
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के कार्यकर्ताओं ने समाज में रहे उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी को दिया। अरविंद झंझोट ने बताया कि हाल में कासगंज में गली में सफाई को लेकर सफाई कर्मी को गोली मार दी। बदायूं में समाज के एक व्यक्ति को गेहूं काटने से मना करने पर जातिसूचक शब्द व गालियां दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबंोधित पत्र डीएम को सौंपते हुए वाल्मीकि समाज के हो रहे उत्पीड़न को रोकने की मांग की है। इस दौरान प्रमोद, सतेंद्र झाल, जितेंद्र, रवींद्र, अरुण झंझोट आदि मौजूद रहे।