शामली।
पृथ्वी दिवस के अवसर पर सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल व वन विभाग शामली के द्वारा एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जय गुप्ता को मिला। द्वितीय पुरस्कार संस्कार मित्तल तथा तृतीय पुरस्कार ओएसी मित्रा ने प्राप्त किया। वक्ताओं ने बच्चों को पृथ्वी को पूरी तरह स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार वितरण प्रधानाचार्य डॉ. अरुण गोयल, भाजपा नगराध्यक्ष डॉ. विपिन कौशिक, वन विभाग से राकेश बालियान, प्रबंधक समिति से अतुल बंसल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संदीप नामदेव, पंकज कश्यप, अभिषेक जैन, दलीप गुप्ता, अभिलाषा पाल व रजनी मालिक आदि मौजूद रहे।