पालिका बोर्ड बैठक में पौने दो लाख का बजट पारित
कैराना।
नगर पालिका परिषद की द्वितीय बोर्ड बैठक में लगभग 1.78 करोड़ रुपये के चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
सोमवार की सुबह 11 बजे पालिका के सभाकक्ष में बोर्ड बैठक चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मासिक नक्शा आय-व्यय बाबत जनवरी 2018 से फरवरी 2018 तक अनुमोदन किया गया। आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता के अंतर्गत ड्राईवर, सफाई मजदूर, नलकूप चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, फीटर आदि कुल 125 कर्मी का ठेका एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 दिए जाने सहित उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ शाखा कैराना के प्रार्थना पत्र के अनुसार वर्ष 2017-18 की ठंड एवं गर्म वर्दी के एवरेज में भुगतान किए जाने के लिए स्वीकृति की गई। बोर्ड बैठक का संचालन एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य अतिरिक्त प्रभार अधिशासी अधिकारी ने किया। इस अवसर पर सफाई लिपिक तासिम अली, कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, मो. कौसर के अलावा सभासद विशाखा, सूरजपाल, इलियास, वहीदन, नसीमा, सकुलन, सलिहा उर्फ सालेहा, फुरकान, सालिम, चांद सिद्दीकी, शगुन मित्तल, मैराब उर्फ मेहराज, इस्राईल, फरहा उस्मानी, शाहिद, नौशाद, मोहसीना, शमशाद, सुकेब खां आदि सभासद मौजूद रहे।