विभिन्न मसलों पर चर्चा की
शामली। संयुक्त हिंदू मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
संयुक्त हिंदू मोर्चा की बुधवार को बैठक हुई। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, संस्कृति जागरण मंच, व्यापारी सेना, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश व आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसलों के हो रहे नुकसान पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि शासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को गोवंश व आवारा पशुओं के रखरखाव के लिए शासनादेश भेजा है। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द आवारा पशुओं के लिए नगर में कांजी हाउस व ग्रामीण क्षेत्र में पशुचर व गोचर की भूमि को कब्जामुक्त कराकर व्यवस्था की मांग की। बजरंग दल के विवेक प्रेमी और विशाल निर्वाल ने कहा कि लव जिहाद, गोवंश संरक्षण व जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दों पर सभी हिंदू संगठनों को एक मंच पर आकर जनजागरण अभियान चलाना होगा। वहीं, कांधला निवासी ईश्वर दयाल कंसल को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता ईश्वर दयाल कंसल व संचालन मनोज सैनी ने किया। इस दौरान पंकज वालिया, मनोज सैनी, विवेक प्रेमी, संजय शर्मा, सुनील कुमार, विकास, नितिन, राजेंद्र सिंह, नीरज, रवि, चंद्र प्रकाश, विश्वकर्मा, इंद्रजीत, कमल सैनी, प्रशांत, संजीव, अनुज आदि मौजूद रहे।