शामली।
सेंट आरसी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
बनत रोड स्थित सेंट आरसी हायर एजूकेशन कॉलेज में सोमवार को एनएसएस शिविर का छठवा दिन रहा। शुभारंभ प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया। जिसके बाद स्वयंसेवकों ने कस्बा बनत में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता रैली निकालकर नारे लगाते हुए सभी को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। रैैली कॉलेज गेट से शुरू होकर बिजलीघर वाली गली, खारा कुआं, डाकखाना, दुर्गापुरी, हकीकत नगर से बस अड्डा पहुंचकर समाप्त हुई। जिसके बाद सभी छात्र छात्राओं ने सड़क पर खड़ेे होकर बिना हेलमेट आने जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को रोकते हुए फूल देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं सभी को हमेशा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की अपील की। इस दौरान महक सिंह, सुशील कुमार, राशिद, इकराम, दिनेश, अपूर्णा, अमन आदि मौजूद रहे।