शामली। करनाल रोड स्थित चौधरी सर्विस सेंटर पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कंपनी के मेरठ से आए चीफ रीजनल मैनेजर संदीप सिन्हा ने ग्राहकों को विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से अधिक संख्या में लायल्टी कार्ड के माध्यम से पेट्रोल पंपों से तेल खरीदकर प्रधानमंत्री के कैशलेस ट्रांजेक्शन के सपने को साकार करने की अपील की। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पूरी गुणवत्ता व माप के साथ ही अब तीव्र सेवा भी शुरू की है। जिससे ग्राहकों को ज्यादा देर तक लाइन में नहीं लगना पडे़गा। वहीं किसी भी परेशानी के लिए पेट्रोल पंपों पर लिखे फोन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। इस दौरान परितोष, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, रमेशचंद लंबरदार, यशपाल पंवार, सूर्यवीर सिंह, जितेंद्र, कंवरपाल और मदन आदि मौजूद रहे।