फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडेटकला के ग्रामीणों का एसई कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। फुंके हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर मुंडेट कला गांव के लोगों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मुंडेट कला गांव के कश्यप समाज के लोगों ने खेड़ीकरमू स्थित विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में 100 एमवीए की क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हैै जो बार-बार फुंक जाता है। दो माह में ट्रांसफार्मर चार बार फुंक चुका है। बोर्ड परीक्षा चल रही है, जिस कारण ट्रांसफार्मर फुंकने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। इस दौरान बबलू, संदीप, सोनू, ज्ञानेंद्र, सुनील, सतबीर, धर्मेंद्र और अशोक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें