शामली। अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फोर डेजिंग की परीक्षा में शामली निवासी चेष्टा मित्तल ने ऑल इंडिया 29 वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुधवार को यूसीड की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें शामली की छात्रा चेष्टा मित्तल पुत्री अनुज कुमार मित्तल ने परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 29 वीं रैंक हासिल की। यह परीक्षा आईआईटी मुंबई द्वारा कराई जाती है। परीक्षा में अच्छी रैंक पाने पर परिजनों में खुशी का माहौल रहा। परिजनों ने छात्रा को मिठाई खिलाते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा चेष्टा ने बताया कि उन्होंने यह मुकाम दो वर्ष के प्रयास में हासिल किया। सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया।