शामली। भीष्म द्वादशी पर होने वाले सर्व कामना सिद्ध संकटमोचन महायज्ञ के उपलक्ष्य में पंडित संजय शास्त्री ने यज्ञशाला का निर्माण करके मुख्य यजमान को पूजन करके पृथ्वी मां से महायज्ञ संपन्न कराने की अनुमति मांगी। रविवार को करनाल रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर काकानगर में 28 जनवरी भीष्म द्वादशी के मौके पर होने वाले सर्वकामना सिद्ध संकटमोचन महायज्ञ के उपलक्ष्य में पंडित संजय शास्त्री ने यज्ञशाला का निर्माण कराया। पृथ्वी मां से भीष्म द्वादशी को सर्वकामना सिद्ध संकटमोचन महायज्ञ कराने की अनुमति मांगी। इस मौके पर यजमान के रूप में शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य राजीव गोयल मौजूद रहे। मुख्य यजमान के रूप में अशोक गोयल, जयप्रकाश, ओमप्रकाश बैरागी, मास्टर विनोद मौजूद रहे। पंडित संजय शास्त्री ने बताया कि भीष्म द्वादशी के दिन 28 जनवरी को सर्व कामना सिद्ध संकटमोचन महायज्ञ संपन्न कराया जाएगा।