शामली। अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष भारत ने 17 मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने किसान, मजदूरों का कर्ज माफ करने, फसलों का सही मूल्य, बिजली का निजीकरण रोकने, प्राइवेट कंपनियों में कम से कम मानदेय 18 रुपये दिलाने, महंगाई पर रोक, कानून व्यवस्था में सुधार, शिक्षा का निजीकरण बंद कराने सहित आदि मांग की।