फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में शामिल पांच जिलो को दिल्ली में शामिल करे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला शामली ग्राम संघर्ष समिति के संयोजक सुनील पंवार ने केंद्र सरकार से शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ और गाजियाबाद जिले को एनसीआर में शामिल करके दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की सीमा से मिलने वाले शामली समेत पांचों जिलों को दिल्ली में शामिल होने के बाद संपूर्ण विकास होगा। कानून व्यवस्था में सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं एवं हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट की सुविधाएं मिलेगी। इस मामले में वह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर इस संबंध में एक ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें