थानाभवन।
क्षेत्र के गांव खेड़ा गदाई निवासी राकेश पुत्र धर्मपाल अपने रिश्तेदारों को मंगलवार सुबह बस स्टैंड पर छोड़ने आया था। जब राकेश बाइक से गांव जा रहा था तो महमूदगढ़ के पास एक बाइक ने उसको टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद राकेश के मुंह और सिर पर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने राकेश को थानाभवन स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी गई। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई थी।