फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों ने देहरादून में जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

देहरादून में हुई 14वीं यूकेएफ सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शामली के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। तीनों खिलाड़ियों का दिल्ली में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन भी हो गया है। देहरादून में 24 से 26 नवंबर तक यूकेएफ सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें शामली मार्शल आर्ट एकेडमी और वारियर एकेडमी से शिवांश भार्गव, प्रत्युष और कविंद्र ने स्वर्ण पदक जीतकर दिल्ली में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए स्थान पक्का कर लिया। वहीं, रिद्धि गोयल ने रजत, सिद्धि गोयल, अर्पण तोमर और शुभम ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में शामिल होकर देहरादून से शामली लौटने पर कोच सुशील कौशिक, सतीश, गौरव और टीम मैनेजर सोनू सैनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही नेशनल चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें