कांधला।
कस्बे के राजकीय महिला महाविद्यालय में मोहम्मद अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कॉलेज में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वाती जैन, द्वितीय स्थान हेमा ठाकुर और तृतीय स्थान वसुंधरा ने प्राप्त किया। मौके पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सतेंद्र प्रसाद, डॉ. बृजभूषण, डॉ. विशाल, डॉ. बिजेंद्र, डॉ. दीप्ति, संगीता तोमर, माधुरी पाल, डॉ. विनोद आदि लोग मौजूद रहे।