रक्तदान शिविर लगाएगा बजरंग दल
शामली। बजरंग दल की बैठक शनिवार को प्रांत छात्र प्रमुख विवेक प्रेमी के आवास पर आयोजित हुई। रामभक्तों की स्मृति में हर वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिविर रविवार को लगाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने एक मनुष्य के रक्तदान से एक मनुष्य को नई जिंदगी मिलती है। सभी को रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान विशाल निर्वाल, अरुण, रवि कुमार, गौरव निर्वाल, रोहित, सागर कुमार, विनय संगल आदि मौजूद रहे।