शामली।
पेट्रोल-डीजल और गैस आदि कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
मंगलवार को आम आदमी कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक राजेंद्र पहलवान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम ज्ञापन डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सौंपकर अवगत कराया कि भाजपा केंद्र में 2014 में सत्ता में आई थी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 50 प्रतिशत कम हो गई थी। उसके बाद देश में पेट्रोल-डीजल तेल व गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल व तेल के दामों को वापस लिए जाने की मांग की है। कार्यकर्त्ताओं ने बीएचयू गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर निर्दोष छात्राओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी चार्ज कराने की निंदा की है। मौके पर रवि, हरेंद्र, मौ. फैजान, मौ. नसीम अहमद, संजीव श्यारोन, राजीव कुमार वशिष्ठ, प्रदीप आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।