फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कालूबाबा की के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

महर्षि कालूबाबा के जन्मोत्सव पर कसबे के कश्यप समाज ने हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शुक्रवार की शाम कालू बाबा के जन्मोत्सव पर कश्यप धर्मशाला में जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भजनों पर भक्तों को झूमने को मजबूर कर दिया। शनिवार को कस्बे के कश्यप समाज के लोगों ने कालू बाबा के जन्मोत्सव पर अलीनगर मार्ग स्थित कश्यप धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक चरथावल की पत्नी सपना कश्यप, उदयवीर कश्यप पूर्व राज्य मंत्री, दिवाकर कश्यप ने बाबा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कस्बे में निकाली गई शोभा यात्रा में विभिन्न झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में मोहल्ला माजरा में वाल्मीकि समाज ने हलवे का प्रसाद वितरित किया। शोभायात्रा मेन बाजर, डेयरी चौक, बस स्टैंड से होती हुई कश्यप बारातघर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में रामजीलाल कश्यप प्रदेश कार्य समिति भाजपा, रमेश गौड़ कश्यप क्षेत्रीय मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा कसबे से राकेश गोयल पूर्व चेयरमैन, मास्टर किरसन पाल कश्यप, सुनील चौधरी जिला पंचायत सदस्य, विनोद संगल, मास्टर नीटू कश्यप, जयसिंह कश्यप, सतेंद्र तोमर, नौशाद कुरैशी, राकेश सैनी, सुनील बंसल, आनंद चंचल, सपना कश्यप, आदि लोग रहे। अमित वाल्मीकि, रवि गहलोत, कमेटी अध्यक्ष नारायण कश्यप, विकास कश्यप, डाक्टर रामनिवास कश्यप, विजेंद्र कश्यप, जगमोहन, गौरव, गोपाल, डाक्टर राजेंद्र, धीरज, आदि का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें