घर में आग लगने से नष्ट हुआ सामान
कांधला(शामली)। घर में संदिग्ध हालात में आग लगने से सामान जलकर नष्ट हो गया।
मुजफ्फरनगर के गांव भाज्जू निवासी सलीम ने कई वर्ष पूर्व कस्बा कांधला के इदरीश बेग विहार कॉलोनी में मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया था। यहां आने के बाद सलीम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से सलीम की पत्नि हाजरा मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रही है। बृहस्पतिवार सुबह हाजरा के घर में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।