शामली। नगर की महिला चिकित्सक एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश सहसंयोजक डाक्टर प्रियंवदा तोमर को प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोनीत किया है। उन्होंने काफी समय तक समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर नि:शुल्क चिकित्सा कैंप लगाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने पर शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।