बाइक फिसलने से युवक की मौत
शामली। रेलपार निवासी धनप्रकाश बृहस्पतिवार रात स्टेशन के पास पहुंचा तो उसकी बाइक फिसल गई। सिर दीवार में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर उसके परिजन और आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि कागजी कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।