शामली।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत गांव गांव जाकर जागरूकता रथ के नाम से गाड़ी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी, जिसका शुभारंभ बीएसए कार्यालय किया गया।
शनिवार को बीएसए कार्यालय बनत से जनपद में स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए गांव गांव प्रचार प्रसार करने के लिए गाड़ी छोड़ी गई है। जिसको फूलों और बैनर से सजाया गया है, जिसका शुुुुभारंभ बीएसए ऑफिस से डीसी सुभाष चंद ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने बताया कि गाड़ी का पूरा रूट निर्धारित किया गया है। जिसमें अलग अलग दिन अलग ब्लॉक व गांव में जाकर प्रचार प्रसार करेगी। गाड़ी शनिवार को कार्यालय से चलकर थानाभवन होते हुए जलालाबाद एवं गांव में प्रचार करेगी। 24 जुलाई को बीआरसी ऊन मार्ग से होते हुए मुख्य गांव में घूमेंगी। 25 जुलाई को कैराना क्षेत्र के गांव में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी। 26 जुलाई को कांधला क्षेत्र और 27 जुलाई को शामली क्षेत्र में प्रवेश करते हुए क्षेत्र के गांव में घूमकर प्रचार प्रसार करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी।