कांधला।
गांव मलकपुर निवासी अख्तर के घर के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। अख्तर ने मंगलवार रात आंगन में गाय बांधी थी। वह परिवार के साथ आंगन में सोया था। देर रात हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूटकर गाय के ऊपर गिर गया। जिससे गाय की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से अख्तर भी झुलस गया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग भी जाए गए। विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते रोष व्याप्त है। उन्होंने डीएम से जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।