जलालाबाद।
कस्बा के प्राचीन श्रीराम-जानकी मंदिर लुहारी गेट में मंगलवार को महाआरती का आयोजन किया गया। आरती से पहले मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से पूजन, हनुमान चालीसा और भजन संगीत हुआ। अवनीश आहुजा, श्रीकांत की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अंकित गोयल, रविंद्र शर्मा, सचिन जैन, तरंग गर्ग, सुशील गोयल, राहुल जैन, कुलदीप सैनी, चंदन कोचर, राहुल, वैभव, वंशज गोयल, रोबिन वालिया, निशांत बजाज, हर्ष नारंग, बोबी शर्मा, राजकुमार, शुभम अरोरा, नंदकिशोर, पंडित अमित शर्मा, प्रदीप, संदीप सैनी, शैंकी शर्मा, दीपक सैनी, हिमांशु, मदन लाल, राजकुमार रुहेला, यज्ञेश देवी, वंदना शर्मा, कोमल शर्मा आदि मौजूद रहे।