कैराना। हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 15996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि भी हुई है।
पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को 25115 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे जलस्तर 228.95 मीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रविवार को प्रात: 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से 15996 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। साथ ही जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई, जिसके बाद बहाव 229.35 मीटर पर आ गया है। यह जलस्तर सामान्य बताया जाता है। उधर, यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर खादर क्षेत्र के किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।