फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में तीसरे दिन नहीं चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली में जाम की समस्या और बरसात में नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था। बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिन तक शहर में धीमानपुरा फाटक से लेकर मिल रोड नगरपालिका कार्यालय तक दोनों तरफ से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा किया था, लेकिन अभियान पर इसका कोई असर नहीं पड़ा था। शुक्रवार को तीसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चल सका। इस बारे में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस फोर्स न मिलने के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर जिले से पुलिस फोर्स वीआईपी ड्यूटी में गया है। अब सोमवार या मंगलवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें