फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिताओं का उत्पीड़न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिताओं का उत्पीड़न करने का आरोप
विज्ञापन

शामली। झिंझाना क्षेत्र निवासी मेहरूना ने बृहस्पतिवार को महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व सहारनपुर के गांव लंडोरा में हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने 26 जून को मारपीट कर मायके के नजदीक छोटी नहर के पास फेंककर फरार हो गए। लोगों ने मामले की सूचना डायल 100 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसको गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उधर, गांव पावटीकला निवासी दो बहनों ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी दोनों सगे भाइयों से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। 14 जून को रात्रि करीब 8 बजे घर में काम कर रही थी उसी समय पति और जेठ ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें