विकास भवन में मेगा कैंप का आयोजन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जनपद स्तरीय मेगा कैंप लगाया गया। जिसमें महिला सहायता समूहों के 11 ग्राम संगठनों को लगभग एक करोड़ का वितरण किया गया। विकास भवन में मेगा कैंप में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वत: रोजगार के उपायुक्त शैलेन व्यास ने योजना की गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। शिविर में जिले के थानाभवन, कांधला, ऊन, कैराना एवं शामली ब्लॉक में गठित स्वयं सहायता समूहों की 300 दीदियों ने भाग लिया। जिला मिशन प्रबंधक नवल किशोर, राजेश कुमार, कजरी पटेल, पंकज कुमार, ममता देवी एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुनीता रानी, कविता, नजमा, अजीत कुमार, बबलू सिंह, संदीप कुमार, अनंत, विजय त्यागी आदि बीआरपी मौजूद रहे।