जिला योजना में रखा बजट
शामली। कलक्ट्रेट में जिला योजना वर्ष 2019-20 की बैठक में उद्यान विभाग, निजी लघु सिंचाई विभाग, सहकारिता, सिंचाई जल संसाधन, भूमि सुधार, सामुदायिक विकास ग्राम्य विकास, बाड़ नियंत्रण, रेशम उद्योग, पर्यावरण, उच्च शिक्षा, खेलकूद, यूनानी, ग्रामीण स्वच्छता, ग्रामीण आवास, जनजाति, सेवायोजन, पुष्टाहार आदि के लिए कोई बजट नहीं रखा गया। हालांकि गन्ना विभाग, पशुपालन, दुग्ध विकास, वन विभाग, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम, रोजगार कार्यक्रम, पंचायती राज, निजी लघु सिंचाई, अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत, खादी ग्रामोद्योग, सड़क, पुल, पर्यटन, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, प्रादेशिक विकास दल, एलोपैथी, अस्पतालों में सुविधाएं, परिवार कल्याण, होम्योपैथी, आयुर्वेद, ग्रामीण पेयजल ग्राम्य विकास, आवास, नगर विकास, अनुसूचित कल्याण, पिछड़ी जाति कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण सामान्य जाति, शिल्प प्रशिक्षण, समाज कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तिकरण, महिला कल्याण आदि विभागों की 146 करोड़ 17 लाख की जिला योजना रखी गई है। जिला योजना में सड़क पुल, प्राथमिक शिक्षा, एलोपैथी, गन्ना विकास, सहकारिता, ग्राम्य विकास के कार्यक्रम, समाज कल्याण, नगर विकास का सबसे ज्यादा बजट रखा गया है।