फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल की बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल की बाइक बरामद
विज्ञापन

कैराना। दो दिन पूर्व पानीपत रोड पर बाईपास के निकट सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की बाइक पुलिस ने एक ढाबे से बरामद की है। शुक्रवार को कैराना बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दिनेश को पानीपत रोड पर टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को सीएचसी से रेफर कर दिया गया था, जिसका उपचार पानीपत के प्रेम नर्सिंग होम में चल रहा है। रविवार को घायल के परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे से दो मिनट पहले ही दिनेश ने अपने परिजनों को कैराना बाईपास पहुंच जाने की बात कही थी। इसके कुछ ही देर बाद दिनेश के मोबाइल से किसी ने उन्हें हादसे की सूचना दी थी और कहा था कि वो उनकी बाइक कोतवाली पहुंचा रहा है, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त बाइक का सुराग नहीं लग सका है। इसके बाद पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद पानीपत रोड से एक ढाबे से बाइक बरामद कर ली गई है। परिजनों ने दुर्घटना के बारे में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें