शामली। जिले का लोकतंत्र सेनानी संगठन 25 जून को शामली में काला दिवस मनाएगा।
शनिवार को लोकतंत्र सेनानी संगठन की बैठक भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट के आवास पर आयोजित की गई। चौधरी उदयवीर सिंह पेलखा, शक्ति सिंह आर्य ने संगठन की आय और व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर जलालाबाद के फिरासत अली ने संगठन के सभी कार्य सुचारु रूप से संचालन करने के लिए प्रतिमाह 250 रुपये मासिक संगठन कोष में जमा करने का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से 25 जून को शामली में काला दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में चौधरी उदय वीर सिंह चेयरमैन, राजेंद्र विदुर, गफ्फार शाह, कालूराम, मौहम्मद हबीब, मौहम्मद इदरीश, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह राजवीर सिंह विद्रोही, नवाब खा, ओंकार सिंह, शकुरी बेगम, जिदी बेगम आदि मौजूद रहे। संचालन शक्ति सिंह आर्य ने किया।