फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 156 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
शामली में चरण सिंह बरात घर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिवर में रक्त देते मिशन के - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शिविर में 156 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

शामली। संत निरंकारी मंडल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया। शिविर में 156 महादानियों ने रक्तदान किया।
शहर के माजरा मार्ग स्थित चौधरी चरण सिंह बरातघर में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान शिविर में सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रहीत किया। इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने प्रवचन करते हुए सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के जन कल्याण के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनमानस में परमात्मा का रूप देखकर एक दूसरे से प्यार करों। संत निरंकारी मंडल शामली के जिला संयोजक राजकुमार ने बताया कि शिविर में 156 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला संचालक महावीर सिंह, मास्टर रामप्रसाद, आशाराम, कुलदीप सिंह, बाबूराम, निर्देश कुमार, सीमा, माया, सोनिया, लता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें