फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को रीडिंग आधारित बिल देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली मंडल कार्यालय में शुक्रवार को जिले के चारों विद्युत खंड के 33/11 केवी उपकेन्द्रों के नोडल अधिकारी/ टीजी-द्वितीय की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम सहारनपुर के मुख्य अभियंता जीसी झा ने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की आपूर्ति करें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने उपभोक्ताओं के लिए रीडिंग आधारित बिल बनाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, अधिशासी अभियंता प्रथम शामली राजपाल रविवंशी, अधिशासी अभियंता द्वितीय शामली सुधीर भारती, अधिशासी अभियंता तृतीय जसमीर सिंह, अधिशासी अभियंता चतुर्थ एके वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड नेकीराम, संबंधित उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता (मीटर), अवर अभियंता और सभी उपकेन्द्रों के नोडल अधिकारी/टीजी-द्वितीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें