कांधला। विकास खंड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान बीडीसी व सचिव की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2018-19 में कराए गए कार्यों की जानकारी दी गई और वर्ष 2019- 20 में कराए जाने वाले कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। ग्राम पंचायत में स्वस्थ भारत मिशन ग्रामीण और गोवंश आश्रय स्थलों और अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई। ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्र के अधूरे विकास कार्य की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी ने सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि वह अपने गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। खंड विकास अधिकारी डाक्टर पंकज कुमार ने कहा कि आवारा पशुओं को गांव में घूमने न दें और उन्हें पकड़कर गोशाला में भेजे। जिस गांव में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, उन्हें तुरंत पूरा करे। इस अवसर पर वकील प्रधान, संजीव प्रधान, रणवीर सिंह प्रधान, शिव कुमार प्रधान, संदीप कुमार प्रधान, अनिल दीवान, अरविंद कुमार सैनी प्रधान, प्रवीण कुमार प्रधान, राजपाल प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक, अरशद अली, शकील बीडीसी आदि मौजूद रहे।