कैराना। नगरपालिका परिषद कैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन के आवास बुधवार को मोहल्ला आलदरम्यान पर ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने शिरकत की तथा एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। दिनभर चेयरमैन के आवास पर ईद की मुबारकबाद देने वालों का तांगा लगा रहा। मौके पर चौधरी कंवर हसन, सईद सिद्दीकी, विपुल जैन, अनुदीप, जाहिद, इनाम अली, शौकत, सलमान, अफजल, इलियास, रामअवतार आदि मौजूद रहे।