कैराना। ईद-उल-फितर को लेकर प्राचीन ईदगाह तथा मस्जिदों में नमाज को लेकर विशेष तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नगरपालिका परिषद कैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन की ओर से ईदगाह में पुताई कराई और साफ-सफाई कराई गई थी। इसके अलावा कली-चूना डलवाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। बताया कि कस्बे में ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे, जामा मस्जिद पर सुबह 8.00 बजे, शामली स्टैंड मस्जिद पर सुबह 7.00 बजे और मदरसा इशातुल इस्लाम में सुबह 10.00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।