फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। आल इंडिया धनगर महासभा की ओर से अहिल्या बाई होल्कर जयंती के उपलक्ष्य में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
टंकी रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ आईपीएस उपेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि आज के दौर में समाज रुढ़ीवादी विचार धाराओं से ग्रस्त है। समाज को इससे बाहर निकालना है। इसके लिए अपने बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षा क्षेत्र में समाज की जितनी भागीदारी होगी, उतना ही धनगर समाज बुलंदी तक पहुंचेगा। महासभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल ने समाज को शिक्षा और राजनैतिक क्षेत्रों में भागीदारी करने पर जोर दिया। पीजीआई देहरादून से आए डाक्टर एससी बघेल ने बच्चों को मेडिकल क्षेत्र में जानकारी देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर अमर सिंह धनगर ने लोक माता अहिल्या बाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। अनोखे लाल धनगर ने हाईस्कूल और इंटर के मेधावी बच्चों को स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर मास्टर ओमप्रकाश, शेखर पाल धनगर, नरेंद्र धनगर, मोहर सिंह धनकर, मित्रसेन धनगर, प्रमोद कुुुमार, सुरेश धनगर, जबर सिंह, कृष्णपाल सिंह, संजीव धनगर, जनेशर भगत, कुलदीप सिंह धनगर गोहरनी, नीरज सिंह धनगर, डाक्टर आशीष, सतपाल, रतन सिंह फौजी, राकेश सिक्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें